Mumbai: Actress Kajol poses for photos as she spotted during a promotional event in Juhu, Mumbai, Tuesday, June 10, 2025. (Photo: IANS)
अभिनेत्री काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बातचीत में खुलासा किया कि वह अपनी फिल्में नहीं देखती हैं। आईएएनएस ने जब अभिनेत्री से पूछा, “क्या वह अपनी फिल्में देखती हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने बताया, “वह अपनी फिल्में नहीं देखतीं।” काजोल ने कहा, “नहीं, मैं अपनी फिल्में नहीं देखती, मैं बहुत बुरी हूं। मैं फिल्में नहीं देखती, बल्कि मैं किताबें पढ़ती हूं। मैं फिल्में बहुत कम देखती हूं।” अभिनेत्री से पूछा गया कि वह अपनी कौन-सी फिल्में फिर से देखना पसंद करेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, “‘डीडीएलजे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ को फिर से सिनेमाघरों में देखना चाहूंगी।” उन्होंने आगे कहा, “शायद ‘प्यार तो होना ही था’ को मैं फिर से पर्दे पर देखना चाहूंगी। मुझे लगता है कि ‘प्यार तो होना ही था’ को फिर से देखना मजेदार होगा।” वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री अपकमिंग मोस्ट अवेटेड ड्रामा फिल्म ‘सरजमीन’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान भी हैं। काजोल ने बताया, “सरजमीन में एक भावनात्मक गहराई थी, जिसने अभिनेत्री के रूप में मुझे वास्तव में आकर्षित किया। यह भूमिका मेरे लिए व्यक्तिगत स्तर पर बहुत ही खास थी। इब्राहिम ने फिल्म में अपने मुश्किल किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। मैं उसके लिए काफी खुश और उत्साहित हूं। सरजमीन में मेरे किरदार में कई परतें हैं, जो कहानी को जोड़े रखती हैं।” इसके अलावा, काजोल ने लेखिका ट्विंकल खन्ना के साथ “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” नामक एक टॉक शो में भी हिस्सा लिया है। दोनों अभिनेत्रियां बॉलीवुड के कुछ बड़े नामों के साथ तीखी और बेबाक बातचीत करेंगी।
