सर्वोत्तम धार्मिक चैनल और डिजिटल (धार्मिक) पर सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स के लिए 11वें BCSरत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित
दिल्ली । संस्कार टीवी ग्रुप ने एक बार फिर धार्मिक-आध्यात्मिक प्रसारण के क्षेत्र में अपनी बादशाहत का उदाहरणप्रस्तुत किया है । ग्रुप को दो नए अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है । दिल्ली में हुए एक शानदार समारोह में 11वें BCS रत्न अवॉर्ड 2025 के तहत संस्कार टीवी को 2024-25 के लिए ‘सर्वोत्तम धार्मिक चैनल’ और डिजिटल पर धार्मिक श्रेणी में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया है ।
संस्कार टीवी की ओर से पुलक गर्ग एवं प्रिंस सिंहने अवॉर्ड हासिल किए। इस अवसर पर संस्कार ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी ने कहा कि “ इन पुरस्कारों से निश्चित रूप से हमें अपने काम को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी । यह सम्मान दर्शाता है कि संस्कार ग्रुप देश ही नहीं दुनियाभर के सनातन संसार में किस तरह अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करवा चुका है और निरंतर इसे और रफ्तार देने में जुटा हुआ है ।“
आपको बता दें कि आविष्कार मीडिया समूह द्वारा साल 2010 से प्रसारण, डिजिटल मीडिया, कंटेंट, वितरण, प्रौद्योगिकी, डीटीएच और सीएटीवी के क्षेत्र में अग्रणी हस्तियों को सम्मानित करने के लिए बीसीएस रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।यहप्रसिद्ध पुरस्कार प्रसारण उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। इसके तहत भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों, चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाता है । पिछले कुछ वर्षों में, यह समारोह सबसे प्रतिष्ठित और प्रतीक्षित कार्यक्रम बन गया है।
