Kolkata: An Air India flight operating from San Francisco to Mumbai undergoes a mandatory post-landing inspection upon its arrival in Kolkata on Tuesday, June 17, 2025. As a precautionary measure, all passengers are safely deplaned. (Photo: IANS)
एयर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार को अचानक से आग लग गई। यह विमान हांगकांग से दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया ने इस घटना की जानकारी दी। एयर इंडिया एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आज हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई315 में लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद आग लग गई। यह आग प्लेन की ऑक्सिलरी पावर यूनिट (एपीयू) में लगी। यह घटना तब हुई, जब यात्री फ्लाइट से उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार एपीयू स्वचालित रूप से बंद हो गया। इस हादसे से विमान को कुछ नुकसान हुआ। हालांकि, यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सभी सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट को आगे की जांच पड़ताल के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में उड़ान भरने के बाद कुछ ही देर में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे। प्लेन क्रैश में सिर्फ एक यात्री को छोड़कर प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया की यह बोइंग 737 पैसेंजर फ्लाइट थी। फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई थी। विमान टेक ऑफ के बाद क्रैश हुआ था।
